व्हिसलब्लोअर के आरोपों के बीच संसदीय समिति ने ट्विटर के अधिकारियों को किया तलब
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली एक संसदीय समिति ने व्हिसलब्लोअर पीटर ज़ैट्को के आरोपों के बीच ट्विटर के अधिकारियों को तलब किया है। व्हिसलब्लोअर ने कहा था कि भारत सरकार ने ट्विटर को 'सरकारी एजेंट्स' को नियुक्त करने के लिए 'मजबूर' किया था जिनकी पहुंच यूज़र डेटा तक थी। हालांकि, ट्विटर ने इन दावों को झूठा बताया था।


