व्हेल के कंकाल की तस्वीर के लिए स्वीडन के डॉसन चुने गए अंडरवॉटर फोटोग्राफर ऑफ द इयर 2024
स्वीडन के फोटोग्राफर एलेक्स डॉसन को उनके द्वारा ली गई 'व्हेल के कंकाल' की तस्वीर के लिए अंडरवॉटर फोटोग्राफर ऑफ द इयर 2024 चुना गया है। एलेक्स ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर बताया कि इसे 'फ्रीडाइविंग मोड के साथ वाइड ऐंगल' कैटेगरी में सबमिट किया गया था। एलेक्स ने बताया कि उन्होंने ग्रीनलैंड के पास यह तस्वीर ली थी।
read more at Hindustan Times


