Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शांति वार्ता के दौरान अलग-अलग कमरों में बैठेंगे अमेरिका और ईरान के अधिकारी: रिपोर्ट

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 11 April, 2026
संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अमेरिका संग वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचा। खबरों के मुताबिक, दोनों प्रतिनिधिमंडलों के सदस्य एक ही होटल में ठहरेंगे लेकिन आमने-सामने बातचीत नहीं करेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, वे अलग-अलग कमरों में बैठेंगे जबकि पाकिस्तानी अधिकारी दोनों पक्षों के संदेशों को एक-दूसरे तक पहुंचाएंगे।