शोएब अख्तर की पाकिस्तान क्रिकेट में वापसी, नई भूमिका में आ सकते हैं नज़र
पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पाकिस्तान क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। पिछले सप्ताह शोएब ने PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी से मुलाकात की थी जिसके बाद उन्हें बड़ा पद मिल सकता है। शोएब पहले PCB की नीतियों के आलोचक रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, शोएब के बड़े भाई के निधन के समय मोहसिन ने उनसे निजी तौर पर बात की थी।
read more at Abplive


