Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शिकायत के 24 घंटे के भीतर हटाने होंगे ऑनलाइन आपत्तिजनक फोटो, IT मंत्रालय ने जारी की SOP

short by ऋषि राज / on Tuesday, 11 November, 2025
सरकार ने ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर गैर-सहमति वाले आपत्तिजनक फोटो-वीडियो को लेकर नई SOP जारी की है। इलेक्ट्रॉनिक्स-सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया, इंटरनेट सेवा प्रदाता और अन्य ऑनलाइन मध्यस्थों को शिकायत मिलने के 24-घंटे के भीतर ऐसा कंटेंट हटाना/ब्लॉक करना होगा। पीड़ित इसकी शिकायत वन-स्टॉप सेंटर, इन-ऐप रिपोर्ट, साइबर क्राइम पोर्टल/पुलिस थाने में कर सकते हैं।