शिक्षा के प्रति जुनून को लेकर यूपी के शिक्षक ने हाथ पर बनवाया पेन्सिल पर बैठे बच्चों का टैटू
मऊ (यूपी) के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत राजीव कुमार नामक शिक्षक ने अपने हाथ पर सर्व शिक्षा अभियान के लोगो (पेन्सिल पर बैठे बच्चों) का टैटू बनवाया है। उन्होंने हाथ पर स्कूल का नाम भी लिखवा रखा है। बकौल राजीव, उन्हें स्कूल व बच्चों से अधिक लगाव है और अभिभावक उनके शिक्षा के प्रति जुनून की सराहना करते हैं।
read more at News18 हिंदी


