दिन में बच्चों को पढ़ाता था, रात में हथियारों की डील; बिहार के तस्कर को बंगाल STF ने दबोचा
पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने बिहार के भागलपुर से मुंगेर के हथियार तस्कर सीत कुमार राम को गिरफ्तार किया है। वह प्राइवेट ट्यूटर बनकर रह रहा था और मुंगेर से हथियार लाकर बंगाल में सप्लाई करता था। अब्दुल हन्नान से पूछताछ में उसका नाम सामने आया था। आरोपी को 48 घंटे की ट्रांज़िट रिमांड पर बंगाल ले जाया गया है।
read more at Tv9hindi


