शिक्षक से नेता बने अवध ओझा 28,072 मतों से हारे अपना पहला चुनाव
दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से 'आप' के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले अवध ओझा 28,072 मतों से हार गए हैं। शिक्षक से नेता बने ओझा पहली बार चुनाव लड़ रहे थे व उन्हें कुल 45,988 वोट मिले। वहीं, इस सीट पर जीतने वाले बीजेपी के रविंदर सिंह नेगी को 74,060 वोट मिले हैं।
read more at ECI


