Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हुआ हमला
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 5 August, 2026
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा स्थित घर पर बुधवार को पेट्रोल बम से हमला हुआ। यह हमला उस घटना के कुछ घंटों बाद हुआ जब शाकिब ने वर्चुअली पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया था। अवामी लीग ने कहा कि यह नरसंहार है।