Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए बांग्लादेश की मांग पर क्या है भारत का रुख?
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Tuesday, 4 August, 2026
बांग्लादेश, भारत से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है। छात्र-प्रदर्शनों के बाद हसीना को देश छोड़ना पड़ा था। वह 5 अगस्त, 2024 से भारत में हैं और नवंबर, 2025 में बांग्लादेश ने उनके प्रत्यर्पण को लेकर भारत से औपचारिक अनुरोध किया था। भारत ने कहा कि कानूनी प्रक्रियाओं के मुताबिक जांच कर जवाब दिया जाएगा।