शिखर धवन ने सोफी शाइन से की सगाई, शेयर की तस्वीर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई कर ली है। कपल ने इंस्टाग्राम पर अंगूठी की तस्वीर शेयर कर लिखा, "मुस्कानों से लेकर सपनों तक। हमारी सगाई पर मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। हमने जीवनभर एकसाथ रहने का फैसला किया है।" आयरलैंड की रहने वाली सोफी एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं।
read more at Instagram


