Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शौच के लिए जा रहे बच्चे को ओडिशा में जबरन पिलाई गई बियर, वीडियो आया सामने

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 4 September, 2025
ओडिशा के जगतसिंहपुर में दो युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़के को जबरन बियर पिलाए जाने का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, लड़का अपने गांव के पास खेत में शौच के लिए गया था और इस दौरान उसके पास आए आरोपी उसे अपने साथ एक सुनसान घर में लेकर गए थे। लड़के के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है।