शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, हज़ारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
केदारनाथ (उत्तराखंड) धाम के कपाट रविवार को भाई दूज के पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस मौके पर हज़ारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। तड़के 4 बजे से कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसके बाद विधि-विधान से मंदिर के कपाट सुबह 8.30 बजे बंद कर दिए गए।
read more at हिन्दुस्तान


