शादी के कार्ड पर छपेगी दूल्हा-दुल्हन की DOB! बाल विवाह रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार कर रही विचार
महाराष्ट्र सरकार बाल विवाह रोकने के लिए शादी के कार्ड पर दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि अनिवार्य करने पर विचार कर रही है। सरकार का मानना है कि इससे शादी के समय वर-वधू की सही उम्र की जांच करना आसान हो जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे के मुताबिक, राजस्थान में इस व्यवस्था के अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं।
read more at इंडिया टीवी


