शादी का दबाव डालने पर UP में शख्स ने काटा प्रेमिका का गला, 'सालार' देखकर बनाया था प्लान
बहराइच (उत्तर प्रदेश) में 26 वर्षीय प्रेमिका की गला काटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक 24 वर्षीय शख्स को नेपाल भागते समय गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि प्रेमिका उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। बकौल पुलिस, आरोपी ने वारदात से पहले तेलुगु फिल्म 'सालार' देखी थी।
read more at PTI


