शादी से मना करने पर राजस्थान में लड़की वालों ने काट दी लड़के के भाई की दाढ़ी-मूंछ, लगा जुर्माना
करौली (राजस्थान) में बीते दिनों शादी से मना करने पर लड़की वालों ने लड़के वालों को बंधक बना लिया और उसके भाई की दाढ़ी-मूंछ काट दी। बकौल रिपोर्ट्स, इसके बाद मीणा समाज की महापंचायत हुई जिसमें लड़की पक्ष पर ₹11 लाख, 2 बिचौलियों पर ₹1-1 लाख और 4 पंचपटेलों पर ₹1,100-₹1,100 जुर्माना लगाया गया। महापंचायत में 12,000-13,000 लोग शामिल हुए।
read more at News18 हिंदी


