Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शादीशुदा लोगों को ज़्यादा होता है भूलने की बीमारी का खतरा: स्टडी

short by Monika sharma / on Saturday, 19 April 2025
एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि शादीशुदा लोगों में अविवाहित लोगों की तुलना में डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) का खतरा अधिक होता है। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 18 साल तक 24,000 से अधिक अमेरिकियों पर अध्ययन किया। इसमें टीम ने विवाहित, तलाकशुदा, विधुर/विधवा और अविवाहित लोगों के समूहों में डिमेंशिया की दर की तुलना की।