Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शोध में दावा, पहली बार मानव अंडाशय के फॉलिक्युलर द्रव्य में मिला माइक्रोप्लास्टिक

short by श्वेता यादव / on Saturday, 19 April 2025
इटली में हुए एक शोध में मानव अंडाशय के फॉलिक्युलर द्रव्य में पहली बार माइक्रोप्लास्टिक पाया गया है जिससे महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर इसके प्रभाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस शोध में शामिल 18 महिलाओं में से 14 महिलाओं के फॉलिक्युलर द्रव्य में माइक्रोप्लास्टिक पाया गया है। माइक्रोप्लास्टिक मानव शरीर में कैंसर का कारण बनते हैं।