शेफ ने बताया फ्रिज के किस शेल्फ में रखना चाहिए कौनसा सामान
सेलिब्रिटी शेफ अनन्या बनर्जी ने बताया कि फ्रिज में अलग-अलग तापमान और नमी वाले ज़ोन होते हैं इसलिए उसे ऑर्गेनाइज़ रखने से खाना ताज़ा रहता है। उन्होंने कहा कि सबसे ऊपरी शेल्फ में रेडी-टू-ईट फूड, लेफ्टओवर, ड्रिंक, योगर्ट, चीज़-बटर जबकि मिडल शेल्फ में अंडे और डेयरी उत्पाद रखना चाहिए।" उन्होंने कहा, "सबसे ठंडा ज़ोन कच्चे मांस-मछली के लिए होता है।"


