शेफाली के निधन के बाद मीडिया कवरेज पर वरुण धवन की अपील का जाह्नवी ने किया समर्थन
ऐक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने शेफाली जरीवाला के निधन के 'असंवेदनशील' मीडिया कवरेज पर ऐक्टर वरुण धवन द्वारा नाराज़गी जताने का समर्थन किया है। जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर वरुण की पोस्ट शेयर कर लिखा, "आखिरकार किसी ने तो इस बारे में कहा।" वरुण ने लिखा था, "मुझे समझ नहीं आया कि आपको (मीडिया) किसी के दुख को कवर क्यों करना है?"
read more at Hindustan Times


