Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शेफाली वर्मा ने एक दिन में लगाए किसी भी महिला क्रिकेटर के पूरे टेस्ट करियर से ज़्यादा छक्के

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 28 June, 2024
भारतीय महिला ओपनर शेफाली वर्मा ने शुक्रवार को चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन 8 छक्कों की बदौलत 197 गेंदों में 205 रन बनाए। गौरतलब है, किसी अन्य महिला क्रिकेटर ने अपने पूरे टेस्ट करियर में 3 से अधिक छक्के नहीं लगाए हैं। शेफाली ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 13 छक्के लगाए हैं।