शिमला मस्जिद की 3 मंज़िलें गिराने के खिलाफ मुस्लिम संगठन की याचिका कोर्ट ने की खारिज
शिमला (हिमाचल प्रदेश) की ज़िला अदालत ने संजौली मस्जिद की अवैध रूप से निर्मित 3-मंज़िलों को गिराने के नगर निगम आयुक्त कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। कोर्ट ने ऑल हिमाचल मुस्लिम संगठन (एएचएमओ) की याचिका को खारिज कर कहा कि अवैध निर्माण के मामले में नगर निगम आयुक्त का निर्णय सही है, इसे चुनौती देना उचित नहीं होगा।
read more at हिन्दुस्तान


