शेयर बाज़ार में निवेश के नाम पर नोएडा के कंपनी संचालक से ठगे गए ₹7.66 करोड़
शेयर बाज़ार के निवेश में मुनाफे का लालच देकर नोएडा (यूपी) के दीपचंद नामक कंपनी संचालक से कथित तौर पर ₹7.66 करोड़ ठगे गए हैं। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, दीपचंद को एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर निशाना बनाया गया जिसमें उनका मुनाफा दोगुना दिखाया गया था। दीपचंद ने गृह मंत्रालय के पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
read more at News18 हिंदी


