Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शेयर बाज़ार में आज क्यों रही तेज़ी ?

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 16 August, 2024
बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी में शुक्रवार को तूफानी तेज़ी रही। अमेरिका में महंगाई धीमी होने के संकेत मिलने, ग्लोबल मार्केट में उछाल आने और आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी खरीदारी होने को शेयर बाज़ार में तेज़ी का कारण माना जा रहा है। वहीं, जून तिमाही के 'अच्छे' नतीजे भी इसका एक कारण हो सकते हैं।