Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शेयर बाज़ार में मचे हाहाकार के बीच 6% चढ़ा शक्ति पंप्स का स्टॉक, जानें कारण

short by Aakanksha / on Monday, 12 January 2026
भारतीय शेयर बाज़ार में सोमवार को गिरावट देखी गई लेकिन इस गिरावट के बावजूद शक्ति पंप्स के शेयरों की कीमतों में कारोबार के दौरान 6% से अधिक की तेज़ी देखने को मिली। यह तेज़ी कंपनी को एक नया वर्क ऑर्डर मिलने के बाद दिखी। कंपनी को पीएम-कुसुम योजना के तहत कर्नाटक रिन्यूएबल एनर्जी से ₹600.58 करोड़ का काम मिला है।