शेयर बाज़ार में लगातार दूसरे दिन आईं भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक गिरा
भारतीय शेयर बाज़ार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नए टैरिफ की धमकी के बाद आज शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 719 अंक गिरकर 84,382.96 के स्तर पर आ गया जबकि निफ्टी करीब 230 अंक गिरकर 25,728 पर पहुंच गया। सोमवार को भी सेंसेक्स 609 अंक लुढ़क गया था।
read more at हिन्दुस्तान


