शेयर मार्केट हुआ क्रैश, 821 अंक नीचे खुला सेंसेक्स
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाज़ार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 821 अंकों की गिरावट के साथ 73,421 के लेवल पर खुला जबकि निफ्टी 286 अंक लुढ़ककर 23,080 पर खुला। गौरतलब है, मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से एशियाई शेयर बाज़ारों में भारी बिकवाली मच गई।
read more at हिन्दुस्तान


