श्रीजेश के आखिरी मैच के बाद भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने झुककर किया उनका अभिवादन
पेरिस ओलंपिक्स में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने झुककर गोलकीपर पीआर श्रीजेश का अभिवादन किया है। यह श्रीजेश का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने श्रीजेश को इस दौरान कंधों पर उठा लिया। श्रीजेश ने 2006 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।
read more at लेटेस्टली


