शॉर्ट्स व चप्पल में ऑडिशन देने आए थे आदित्य रॉय कपूर: 'आशिकी 2' को लेकर डायरेक्टर मोहित सूरी
फिल्म निर्देशक मोहित सूरी ने खुलासा किया है कि ऐक्टर आदित्य रॉय कपूर फिल्म ‘आशिकी 2’ के ऑडिशन में शॉर्ट्स और चप्पल पहनकर आए थे। सूरी ने कहा कि उनके सहायक इस व्यवहार से नाराज़ थे लेकिन उन्हें आदित्य में अपने किरदार ‘राहुल जयकर’ की झलक दिखी। बकौल सूरी, आदित्य का बेपरवाह अंदाज ही उनके किरदार के लिए परफेक्ट था।
read more at इंडिया टीवी


