श्रीदेवी के पति बोनी कपूर का 'आलीशान' घर देखकर हैरान हुईं फराह खान, कहा- हम कितने गरीब हैं
निर्देशक फराह खान ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के 'आलीशान' घर का टूर कराया है और कहा कि 'हम कितने गरीब हैं'। वीडियो में फराह कह रही हैं, "इतना बड़ा पूल तो होटल में भी नहीं होता है, हमारा पूल बहुत छोटा है।" वीडियो में सजावट के कई एंटीक पीस भी दिख रहे हैं।


