Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पटना में श्रीनिवास बीवी समेत यूथ कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने बरसाईं ताबड़तोड़ लाठियां

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 24 July, 2024
कानून व्यवस्था को लेकर पटना में बिहार विधानसभा का घेराव करने जा रहे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और यूथ कांग्रेस के अन्य नेताओं पर बुधवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी यूथ कांग्रेस नेताओं पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाते दिख रहे हैं। बिहार कांग्रेस ने बताया कि श्रीनिवास को गंभीर चोटें आई हैं।