श्रीलंका के गेंदबाज़ बिनुरा फर्नांडो सीने में इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती
श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ बिनुरा फर्नांडो को सीने में इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को बताया कि फर्नांडो की जगह रमेश मेंडिस को स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा भी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं।
read more at Sportskeeda हिन्दी


