श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुने गए राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय
बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट सिलेक्शन कमिटी ने श्रीलंका के दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का एलान कर दिया है। टीम के कप्तान यशबर्धन सिंह चौहान होंगे और उप-कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है। इसमें पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का भी चयन हुआ है। दौरे पर अंडर-19 टीम 3 वनडे और 2 बहु-दिवसीय मैच खेलेगी।
read more at हिन्दुस्तान


