श्रीलंका ने 2 लड़ाकू विमान उतारने के लिए अमेरिका के अनुरोध को किया खारिज
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने मिडल ईस्ट युद्ध के बीच शुक्रवार को कहा कि श्रीलंका ने मार्च की शुरुआत में मट्टला राजपक्षे इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर दो लड़ाकू विमान उतारने के लिए अमेरिका के अनुरोध को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा, "कई दबावों के बावजूद हम अपनी निष्पक्षता बनाए रखना चाहते हैं। हम हार नहीं मानेंगे।"
read more at PTI


