शारदा सिन्हा के घर से बाहर जाकर गाने पर नाराज़ हुई थीं सास, 2 दिनों तक खाना नहीं खाया था
दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा ने 'दैनिक भास्कर' को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनकी सास को उनका घर से बाहर जाकर गाना पसंद नहीं था लेकिन पति-ससुर ने साथ दिया। उन्होंने बताया था, "शादी के कुछ दिन बाद मैं ससुरजी के साथ ठाकुरबाड़ी में भजन गाने गई, सास इतनी नाराज़ हुईं कि 2 दिनों तक खाना नहीं खाया।"
read more at हिन्दुस्तान


