शिल्पा शिंदे के झूठे यौन उत्पीड़न केस संबंधी कबूलनामे पर 'पीड़ित प्रोड्यूसर' ने दी प्रतिक्रिया
'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली ने अभिनेत्री शिल्पा शिंदे द्वारा उनपर फर्ज़ी यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराने का खुलासा किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। 'मनीकंट्रोल' के मुताबिक, कोहली ने इसे 'लीगल मामला' बताते हुए कहा है कि वह कोई बात नहीं करना चाहते क्योंकि उनके लिए यह मामला पूरी तरह से खत्म हो चुका है।
read more at Moneycontrol हिंदी


