शिवसेना विधायक की कार धोते पुलिसकर्मी का वीडियो हुआ वायरल, उन्होंने दी सफाई
महाराष्ट्र के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ की कार धोते एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो गया है। पूर्व कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन सपकल ने इसे लेकर महाराष्ट्र पुलिस की आलोचना की है। वहीं, गायकवाड़ ने इस पर सफाई देते हुए कहा है, "पुलिसकर्मी ने गाड़ी में उल्टी कर दी थी...वह खुद गाड़ी साफ करने लगा था...उसे किसी ने कहा नहीं था।"
read more at हिन्दुस्तान


