शाहरुख को 'डर' में हकलाकर डायलॉग बोलने का आइडिया यश चोपड़ा से आया था: जूही
ऐक्ट्रेस जूही चावला ने एक इवेंट में बताया है कि शाहरुख खान को डर फिल्म में हकलाकर बोलने का आइडिया निर्देशक यश चोपड़ा से आया था। उन्होंने बताया, "मैंने नोटिस नहीं किया था लेकिन शाहरुख ने किया था, यश थोड़ा हकलाते थे और उन्होंने वहां से कॉपी किया।" बकौल जूही, शाहरुख ने कहा था कि वह इसे इस्तेमाल करेंगे।
read more at News18 हिंदी


