शाहरुख खान 'किंग' के सेट पर हुए चोटिल, 1 महीने तक नहीं कर पाएंगे शूटिंग: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता शाहरुख खान फिल्म 'किंग' के सेट पर चोटिल हो गए हैं और उन्हें 1 महीने तक शूटिंग से ब्रेक लेने की सलाह दी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, शाहरुख एक एक्शन सीन शूट करते हुए चोटिल हुए और वह इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। 'किंग' में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नज़र आएंगी।
read more at NewsBytes हिंदी


