Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शाहरुख खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, गोद लिए पंजाब में बाढ़ से प्रभावित 1500 परिवार

short by खुशी / on Thursday, 11 September, 2025
अभिनेता शाहरुख खान ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। शाहरुख के मीर फाउंडेशन ने अमृतसर, पटियाला, फाज़िल्का और फिरोज़पुर के करीब 1,500 बाढ़ प्रभावित परिवारों को गोद लिया है। फाउंडेशन एक स्थानीय एनजीओ के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों को दवाइयां, बेड-गद्दे, खाद्य सामग्री, मच्छरदानी आदि मुहैया कराने का भी काम कर रही है।