शाहरुख ने बेटे को काम दिलाने का वादा किया था, उसे पूरा करना चाहिए: विजयता पंडित
दिवंगत संगीतकार आदेश श्रीवास्तव की पत्नी अभिनेत्री विजयता पंडित ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अभिनेता शाहरुख खान को अपना वादा निभाना चाहिए और उनके बेटे अवितेश की ऑडिशन दिलाने में मदद करनी चाहिए। विजयता ने बताया है कि उन्होंने कई बार उनकी मैनेजर को फोन करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।


