शख्स की अंतिम इच्छा पर बुलाई गईं चियर गर्ल्स, मंदिर में मंत्रोच्चारण के बाद लाश के सामने हुआ डांस
थाईलैंड में एक 59-वर्षीय व्यक्ति की अंतिम इच्छा के अनुसार उसके अंतिम संस्कार में अनोखा आयोजन हुआ। मंदिर में ताबूत में रखे शव के सामने चियर गर्ल्स ने डांस किया जिसका वीडियो वायरल है। परिवार के अनुसार, मृतक चाहता था उसके निधन पर लोग रोएं नहीं बल्कि जश्न मनाएं। बौद्ध भिक्षुओं के मंत्रोच्चार के बाद यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
read more at ABP न्यूज़


