Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स को जाना था कराची, पाकिस्तानी एयरलाइन ने उसे बिना वीज़ा-पासपोर्ट के भेज दिया सऊदी अरब

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 13 July, 2025
एक पाकिस्तानी एयरलाइन ने हाल ही में गलती से एक यात्री को लाहौर से कराची के बजाय सऊदी अरब भेज दिया। इसके बाद जेद्दा एयरपोर्ट पर बिना वीज़ा-पासपोर्ट के पहुंचे यात्री को सऊदी आव्रजन अधिकारियों ने डिपोर्ट कर दिया। यात्री ने एयरलाइन पर 'घोर लापरवाही' का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ एक लीगल नोटिस भेजकर मुआवज़े की मांग की है।
read more at Times Now