Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स की हरकतें देख लोग समझते थे शराबी, कई वर्षों तक गलत इलाज के बाद पता चली दुर्लभ बीमारी

short by खुशी / on Saturday, 2 May, 2026
इंग्लैंड निवासी 30-वर्षीय फ्रेंकी लोवे नामक शख्स ने बताया है कि कई वर्षों तक डॉक्टर उनके टॉरेट सिंड्रोम को नस दबने की समस्या बताकर इलाज करते रहे। उन्होंने बताया कि इस न्यूरोलॉजिकल बीमारी के कारण उनके शरीर में अचानक हरकत होती है जिसके चलते उन्हें चोट लग जाती। बकौल फ्रेंकी, उनकी हरकतें देखकर कई लोग उन्हें शराबी समझ लेते थे।