शख्स ने 4 माह की बेटी की मुंबई में रस्सी से गला घोंटकर की हत्या, तीसरी औलाद होने से था नाखुश
मुंबई में एक 40-वर्षीय शख्स को पुलिस ने अपनी 4-महीने की बेटी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी पहले से 2 बच्चों का पिता है और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते तीसरी औलाद के जन्म से नाखुश था। घटना के समय बच्ची की मां घर पर नहीं थी।
read more at हिन्दुस्तान


