शख्स ने ChatGPT से ली फाइनेंस ठीक करने में मदद, कहा- सैलरी बताई और मिली पूरी स्पष्टता
अमेरिकी लेखक-उद्यमी एड्रियन ब्रैम्बिला ने बताया है कि चैटजीपीटी से उन्हें अपना फाइनेंस ठीक करने में मदद मिली है। ब्रैम्बिला ने कहा, "मैंने चैटजीपीटी को अपनी तनख्वाह बताई...कोई स्प्रेडशीट नहीं। कोई बजटिंग ऐप नहीं। कोई $400 वाला वित्तीय सलाहकार नहीं। सिर्फ 7 प्रॉम्प्ट—और मेरे पैसों को लेकर पूरी स्पष्टता।" उन्होंने कहा कि चैटजीपीटी ने 50/30/20 नियम के अनुसार बजट बनाया।
read more at The Financial Express


