शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी, मंगलुरु में घर पहुंची पुलिस को मिला पत्नी-बेटे का शव
मंगलुरु में 32-वर्षीय शख्स कार्तिक भट्ट ने अपनी पत्नी और 4-वर्षीय बेटे की चाकू गोदकर हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने कार्तिक के शव के पास मिली बाइक की चाबी की मदद से उसकी बाइक खोजकर उसकी पहचान की। पुलिस उसके पते पर पहुंची तो वहां उसकी पत्नी-बेटे के शव बरामद हुए।
read more at हिन्दुस्तान


