Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स ने यूएस में माता-पिता की हत्या कर टेबल पर रखा एक का सिर, पकड़े जाने पर गाने लगा गाना

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 26 August, 2024
कैलिफोर्निया (अमेरिका) में अपने घर पर बुज़ुर्ग माता-पिता की गला रेतकर हत्या करने को लेकर 41-वर्षीय शख्स गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने उसे पकड़ने के दौरान उस पर 5 गोलियां चलाई थीं और गिरफ्तार होने के बाद वह गाना गाने लगा था। पुलिस ने जब दोनों मृतकों के शव बरामद किए तब एक का सिर टेबल पर रखा था।