Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स ने अपनी दाढ़ी में 710 क्रिसमस बॉबल्स लटकाकर बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

short by रौनक राज / on Thursday, 22 December, 2022
जोल स्ट्रैसर नामक अमेरिकी शख्स ने अपनी दाढ़ी में सर्वाधिक बॉबल्स लटकाने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी दाढ़ी में 710 बॉबल्स लटकाकर उसे क्रिसमस ट्री की तरह सजा लिया। स्ट्रैसर को अपनी दाढ़ी में ये बॉबल्स लगाने में करीब ढाई घंटे और उन्हें हटाने में 1 घंटे से अधिक का समय लगा।