Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स ने एमपी के मंदिर में देवी काली को चढ़ाने के लिए काटी अपनी जीभ, हालत गंभीर

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 17 October, 2023
मुरैना (मध्य प्रदेश) में नवरात्रि के दूसरे दिन (सोमवार) एक शख्स ने माता बसैया मंदिर में देवी काली को चढ़ाने के लिए अपनी जीभ काट ली। मंदिर परिसर में खून से लथपथ बेहोश पड़े शख्स को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बकौल पुलिस, वह बोलने की स्थिति में नहीं है और जांच जारी है।